{"_id":"685451fd9684f41dd50091d4","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129274-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीएम ने कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीएम ने कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं
Thu, 19 Jun 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कार्यालय में लोगों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण किया। जाख रावल गांव से आए ग्रामीणों ने जाख- रावल गांव रामेश्वर मोटर मार्ग निर्माण में लोक निर्माण विभाग पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।
डीएम ने ईई को कार्रवाई करने के लिए कहा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट के आवासीय स्कूल में चहारदीवारी न होने की समस्या को अभिभावकों ने डीएम के सम्मुख रखा। बताया कि स्कूल में उरेडा से स्थापित वाटर गीजर खराब होने से छात्र-छात्राओं को गर्म पानी नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने उरेडा से वाटर गीजर को सुधारने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सीमांत तहसील धारचूला के नागलिंग ग्राम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नगन्याल ने मानसून की वर्तमान स्थिति को देखते हुए डीएम से पंचायत चुनाव को टालने का आग्रह किया। डीएम ने उक्त प्रकरण से शासन को अवगत कराए जाने की बात कही। संवाद