{"_id":"684c63e3529cfc763707e860","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129039-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीड़ का पेड़ जेसीबी पर गिरा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीड़ का पेड़ जेसीबी पर गिरा, दो घायल
Fri, 13 Jun 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के आंबेडकर पार्क के पास अंधड़ से चीड़ का विशालकाय पेड़ सड़क किनारे नाली साफ कर रही जेसीबी पर गिर गया। लोनिवि के दो कर्मचारी पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से घायल हो गए। पेड़ गिरने से जेसीबी और पार्क के पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान सड़क बंद होने से यातायात ठप हो गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
शुक्रवार सुबह आठ बजे अंधड़ के दौरान एक चीड़ का पेड़ धराशायी होकर सड़क किनारे नाली की सफाई कर रही जेसीबी (यूके 05 सीए 2069) पर गिर गया।
नाली साफ करवा रहे लोनिवि के फील्ड कर्मचारी खीम सिंह भंडारी और गणेश सिंह राना इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां पर उनके सिर पर टांके लगाए गए।
पेड़ गिरने से सड़क के दोनों तरफ वाहन फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस गोदाम और मुख्य बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया।
एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को हटाकर आवाजाही शुरू कराई। बारिश के चलते सुबह के समय लोग पार्क नहीं पहुंचे। यदि पार्क में लोगों की आवाजाही होती तो नुकसान हो सकता था।