{"_id":"66f83a7b01c38fb27c0e3313","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-118466-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुवानी पीएचसी का उच्चीकरण न होने से दूसरे अस्पतालों की लगा रहे दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुवानी पीएचसी का उच्चीकरण न होने से दूसरे अस्पतालों की लगा रहे दौड़
Sat, 28 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के सबसे अधिक ओपीडी वाले पीएचसी मुवानी को उच्चीकरण की दरकार है। उच्चीकरण न होने से यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं हो रहा है। ऐसे में क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों के ग्रामीण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसते हुए अन्य अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं।
मुवानी सीएचसी पर कनालीछीना विकासखंड के दिगरा मुवानी, भंडारीगांव रजवार, कमतोली, सुरोली, गुरैना, रीठा सहित 35 गांवों के साथ ही बेड़ीनाग विकासखंड के मायल, पिलखी, पीपलतड़, रुइनाथल की 15 हजार से अधिक की आबादी इलाज के लिए निर्भर है। यहां हर रोज 40 से 50 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। उच्चीकरण न होने से यहां पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं हैं। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधाओं के लिए मरीजों को 60 से 80 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। वर्षों से पीएचसी के उच्चीकरण की मांग की जा रही है लेकिन अब तक इसके प्रयास नहीं हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल का उच्चीकरण होगा तो उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलतीं। संवाद
सिर्फ एक चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा अस्पताल
मुवानी। पीएचसी में वर्तमान में दो चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। एक चिकित्सक के पीजी के लिए जाने से यहां सिर्फ एक डॉक्टर तैनात हैं। ऐसे में अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बोले लोग
पीएचसी का उच्चीकरण होने से रामगंगा घाटी की बड़ी आबादी को लाभ मिलता। रोगियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलतीं और उन्हें हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ती।
सोबन सिंह कार्की, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष, मुवानी।
एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। बुजुर्ग रोगियों और गर्भवतियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी का उच्चीकरण जरूरी है।
संजय भट्ट, व्यापारी।
पीएचसी के उच्चीकरण की कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए जनता को राहत पहुंचाने के प्रयास करने चाहिए।
दीपक पुजारा, मुवानी।
पीएचसी मुवानी के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उच्चीकरण के लिए कई मानक पूरे करने जरूरी हैं। फिलहाल एक चिकित्सक पीजी के लिए गए हैं।
डॉ. रविशंकर श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी, कनालीछीना।