{"_id":"66ca15d5f80c928357067fdd","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-117090-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: साहब कर दो शिक्षकों की तैनाती, हम कैसे संवारें अपना भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: साहब कर दो शिक्षकों की तैनाती, हम कैसे संवारें अपना भविष्य
Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। साहब हमारे स्कूल में शिक्षकों की तैनाती कर दो। बगैर शिक्षकों के हम अपना भविष्य कैसे संवारें। जीजीआईसी नमजला की छात्राएं स्कूल छोड़कर तहसील कार्यालय यह कहने पहुंचीं। छात्राओं ने कहा कि बगैर शिक्षकों के हम सफलता का मुकाम कैसे हासिल करें, आप ही बताएं।
शनिवार को इंटर की छात्राएं स्कूल ड्रेस में तहसील कार्यालय पहुंचीं और एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला को ज्ञापन देने के बाद धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सिर्फ दो प्रवक्ता तैनात हैं। एक पढ़ा रही हैं और दूसरी ने प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व मिलने से पढ़ाना छोड़ दिया है। उनके लिए सभी विषयों का ज्ञान लेकर अपने जीवन को सफल बनाना चुनौती बन गया है। उनका कहना है कि वे रोज स्कूल पहुंच रही हैं और बगैर पढ़े घर लौट रही हैं। ऐसे में बेटी पढ़ाओ अभियान का हमारे लिए कोई मायने नहीं है। एसडीएम ने उन्हें समस्या का हल निकालने का आश्वासन देकर स्कूल के लिए रवाना किया। छात्राओं ने चेतावनी दी कि जल्द ही विद्यालय में शिक्षिकाओं की तैनाती नहीं हुई तो वे पढ़ाई छोड़कर तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगी। छात्राओं के साथ हर्षिता बुरफाल, बीडीसी सदस्य योगेश भाकुनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, दान सिंह बगरी, श्रीराम सिंह धर्मसक्तू, प्रधान नवराज आर्य ने शिक्षिकाओं की तैनाती की मांग की। संवाद
पांच सितंबर से भूख हड़ताल का ऐलान
मुनस्यारी। शिक्षकों की तैनाती न होने पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने पांच सितंबर से डीएम कक्ष के भीतर भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 25 गांवों के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर आंदोलन होगा। जीआईसी नमजला में सिर्फ दो प्रवक्ताओं की तैनाती से साफ है कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है।
विज्ञापन
- निश्चित तौर पर जीजीआईसी नमजला में प्रवक्ताओं की कमी है। एलटी संवर्ग की शिक्षिकाएं फिलहाल इंटर की छात्राओं को पढ़ाएंगी। प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजा जा रहा है। -श्रेष्ठ गुनसोला, एसडीएम, मुनस्यारी।