फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 100 रुपये किलो तक बिक रहा टमाटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
 स​ब्जियां।
पिथौरागढ़। जिले में कुछ सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर सब्जियों के दाम में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। स्थानीय बाजार में सड़क बंद होने के कारण टमाटर अब 100 किलो बिक रहा है। हर रोज सब्जी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले टमाटर की कीमत बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। हालात ये हैं कि लोग इसे खरीदने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

आम तौर पर टनकपुर और हल्द्वानी से सब्जी की आपूर्ति होती है। सीमांत जिले को जोड़ने वाली घाट-पिथौरागढ़ सड़क आए दिन बंद हो रही है। मटेला, दिल्ली बैंड सहित कई जगह मलबा और बोल्डर गिरने से वाहन फंस रहे हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही घंटों थमने से इनमें भरी सब्जियां खराब हो रही हैं। नुकसान से बचने के लिए कारोबारी सब्जी पिथौरागढ़ लाने में हाथ पीछे खींच रहे हैं। इसका सीधा असर इनकी कीमत में पड़ा है। सीमित आपूर्ति होने से प्याज 50, भिंडी 40, आलू 30, लौकी 50, करेला 50 रुपये किलो के दाम से बिक रहा है जबकि एक सप्ताह पूर्व इनकी कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की कमी थी। एक सप्ताह पूर्व तक 80 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये में मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

सब्जियों के वर्तमान और पूर्व के दाम-
सब्जी वर्तमान दाम पूर्व दाम
टमाटर 100 80
प्याज 50 40
भिंडी 40 30
करेला 50 40
लौकी 50 40
बोले सब्जी कारोबारी
बार-बार सड़क बंद होने के कारण मैदानों से सब्जियों की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है। इससे वर्तमान में कुछ सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। भविष्य में कीमतों में और उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुन्ना, सब्जी विक्रेता, पिथौरागढ़।
सड़क बंद होने से सब्जियों की आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर बड़े कारोबारियों ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। मजबूरन छोटे व्यापारियों को महंगे दामों में इसे बेचना पड़ रहा है।
कमल बिष्ट, सब्जी विक्रेता, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed