फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: प्रधान डाकघर में पोर्टल सुचारु होने से राहत

Mon, 11 Aug 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। प्रधान डाकघर के पोर्टल ने काम करना शुरू कर दिया है। नेटवर्क में दिक्कत के कारण पिछले चार- पांच दिनों से स्पीड पोस्ट में दिक्कत आ रही थी। इसके अलावा अन्य विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को डाक विभाग के पोर्टल में नेटवर्क की समस्या दूर होने से लोगों को स्पीड पोस्ट करने में राहत मिली है। पोस्ट मास्टर राम सिंह बोहरा ने बताया कि सोमवार को स्पीड पोस्ट करने के लिए 150 से 200 लोग पहुंचे। पोर्टल में नेटवर्क परेशानी होने के दौरान जनता को असुविधा न हो, इसके लिए पोर्टल के चलने के समय तीन काउंटरों में स्पीड पोस्ट का कार्य किया। राखी पर्व संपन्न होने पर अब प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट करने के लिए काउंटर सुबह नौ से शाम चार बजे तक ही खुलेगा। राखी के दौरान काउंटर को शाम सात बजे तक काउंटर को खोला जा रहा था। अब जनता को स्पीड पोस्ट करने में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे पहले पोर्टल को नेट से नहीं जोड़ा था। वर्तमान में सभी कार्य पोर्टल में ऑनलाइन किए जाते हैं। मंडल से पोर्टल में नेटवर्क की परेशानी होने के कारण कुछ दिन स्पीड पोस्ट में समस्या आई थी। अब पोर्टल ठीक से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed