फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: 16 जून को निदेशालय में प्रदर्शन करेगा शिक्षक संघ

Fri, 13 Jun 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की शिक्षक भवन में बैठक हुई। प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट और मंडलीय अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सभी वक्ताओं ने पदोन्नति और क्लस्टर स्कूलों के निर्माण पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान क्लस्टर स्कूलों के निर्माण से शिक्षकों के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यवस्था पर विरोध जताया। वक्ताओं ने शासन और विभाग पर कई वर्षों से पदोन्नति नहीं होने पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने 16 जून को निदेशालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सभी ब्लॉक कार्यकारिणी को प्रदर्शन में अधिक से अधिक की संख्या में प्रतिभाग करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री देवेश अवस्थी ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, उपाध्यक्ष जीवन जोशी, संयुक्त मंत्री रितेश तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज पांडे, बिण ब्लॉक अध्यक्ष गिरजाशंकर पंत, मंत्री भरत कुमार, मूनाकोट ब्लाॅक अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, मंत्री प्रेम प्रकाश खर्कवाल, जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रांतीय सदस्य दीप जोशी, पूर्व मूनाकोट ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed