{"_id":"6781eb150aaf2a94710c11a7","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-122539-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्राम गलाती की काली नदी में बनेगी सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्राम गलाती की काली नदी में बनेगी सुरक्षा दीवार
Sat, 11 Jan 2025 12:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला विकासखंड में काली नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए गलाती में सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जा रहा है। बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत संचालित इस योजना के लिए शासन से 1547 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
बरसात में हर साल काली नदी उफान पर आती है। नदी से भूकटाव का खतरा रहता है। इसको देखते हुए नदी किनारे तटबंधों का निर्माण किया जा रहा है। काली नदी किनारे तटबंध बनने से बरसात में भूकटाव का खतरा नहीं रहेगा। सिंचाई निर्माणखंड के अधिकारियों के अनुसार काली नदी किनारे 300 मीटर में सुरक्षा दीवार का कार्य और 280 मीटर लंबाई में एप्रन का निर्माण कार्य 1277.59 लाख रुपये की धनराशि से पूर्ण किया गया है। शेष सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जारी है। सुरक्षा दीवार का निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को भू-कटाव के कारण हाेने वाली आपदा से राहत मिल सकेगी।
धारचूला विकास खंड के ग्राम गलाती में काली नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य फरवरी माह के अंतिम तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विकास श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड धारचूला।