Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के गेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 14 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कुछ चिकित्सक अस्पताल के बजाय घरों में मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गेट पर एकत्र होकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। लुंठी ने कहा कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। जिले भर से मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं। उन्होंने आराेप लगाया कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक अस्पताल के बजाय अपने घर में मरीजों को देख रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें होती हैं। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में दूसरा बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से ट्रामा सेंटर बनने की मांग की थी लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग उठाई। कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में जिला मुख्यालय सहित नेपाल से भी लोग अपना इलाज कराने आते हैं। ऐसी जगह डॉक्टर न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, पूर्व प्रधान मनोज खत्री, पूर्व सैनिक शंकर लाल, सभासद विजय पुनेठा, दीपक लुंठी, नवीन कापड़ी, पार्षद राहुल लुंठी, होशियार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed