{"_id":"66ca1600df14d8fe1e0d89f1","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-117108-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मलबा आने से 12 घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मलबा आने से 12 घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क
Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया के पास मलबा आने से 12 घंटे आवाजाही ठप रही। दूसरे दिन सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोला गया।
लोनिवि के अवर अभियंता कृष्णा पिपलिया ने बताया कि मलबा गिरने से शुक्रवार को सड़क बंद हो गई। शनिवार सुबह मलबा हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। छोटी जेसीबी से सड़क चौड़ी नहीं होने से तीन दिन से दैनिक सामग्री ले जा रहे ट्रक मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे थे। बताया कि भारी पोकलैंड मशीन की व्यवस्था कर सड़क चौड़ीकरण के बाद देर शाम ट्रकों को पास किया गया। वहीं हरड़िया के पास हल्की बारिश में भी मलबा और बोल्डर गिरने से विभाग के साथ ही वाहन चालक और यात्री परेशान हैं। संवाद