फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे छाए

Sat, 24 Aug 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बीडीसी बैठक में पानी, सड़क और शिक्षा के मुद्दे छाये रहे। बैठक तय समय से डेढ़ घंटा देर से शुरू हुई। अधिकतर सदस्य कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर बहिष्कार की बात करते हुए सदन से बाहर खड़े रहे। उन्होंने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी की पहल के बाद सदस्य और जिला स्तर के अधिकारी सदन में पहुंचे।
विज्ञापन

विकासखंड सभागार में क्षेत्र प्रमुख अर्चना गंगोला की अध्यक्षता और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी के संचालन में शनिवार को बैठक शुरू हुई। जिपं सदस्य चंदन वाणी ने बासुकीनाग पंपिंग योजना से काकड़पानी ग्राम पंचायत को जोड़ने की मांग की। बनकोट के प्रधान सूरज बनकोटी ने बनकोट पंपिंग योजना के पुनर्निर्माण और वटगेरी सड़क पर पुल बनाए जाने की मांग रखी। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि बेलपट्टी, पोखरी, ग्वासीकोट और बासुकीनाग पंपिंग योजना का 80 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम ने बुंगली सड़क की मरम्मत, सारतोला के प्रधान सुरेश चंद्र ने मदनपुर-नैनी मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग उठाई। गौलचौरा के प्रधान रमेश जोशी ने राइंका भिनगड़ी से शिक्षकों का स्थानांतरण किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्थायी शिक्षकों का तबादला कर दिया है और अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, डीडीओ रमा गोस्वामी, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गिरी गोस्वामी, जेष्ठ उप प्रमुख जगत सिंह भाटिया, रेंजर चंदा मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed