{"_id":"66c0dd6cf12d913e9c0b4ae6","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116835-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्कोट, थल में आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्कोट, थल में आठ घंटे गुल रही बिजली
Sat, 17 Aug 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट/थल। अस्कोट और थल क्षेत्र में आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति ठप रहने से कार्यालयों और निजी संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित रहा। लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम तीन बजे आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को सुबह अस्कोट, गर्खा, सिंगाली, बगड़ीहाट के साथ ही थल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऐसे में क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंकों में कामकाज निपटाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। बिजली गुल रहने से पंखे शोपीस बने रहे और धूप तेज होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। थल के व्यापारी प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि गर्मी के मौसम में आए दिन बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। कहा कि जब ग्रिड से बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो थल बाजार को बरगाड़ से संचालित बरार जल विद्युत परियोजना से जोड़कर बिजली आपूर्ति करनी चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। उप खंड अधिकारी गिरीश प्रसाद ने बताया कि कनालीछीना सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने से अस्कोट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर को खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद