फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: पोस्ट ऑफिस में एक माह से कामकाज ठप

Tue, 10 Jun 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सर्वर में खराबी होने से डीडीहाट डाकघर में एक महीने से कामकाज ठप है। आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेनदेन ठप है और उपभोक्ता अपने खाते में धन जमा नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें अपनी जमा पूंजी नहीं मिल रही है। जमा और निकासी न होने से डाक विभाग को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

डाकघर में बीते मई महीने के पहले सप्ताह में सर्वर की खराबी से कामकाज बंद है। लंबे समय बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो सका है। डाकघर से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग नहीं हो रही है और इसके लिए पांच किमी मिर्थी जाना पड़ रहा है। रोज दूरदराज से उपभोक्ता अपनी जमा पूंजी निकालने और खाते में धन जमा करने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। निकासी न होने से कई लोग कर्ज लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने जल्द कामकाज शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पोस्टमास्टर के कुमार ने बताया कि सर्वर की खराबी को दूर करने में तकनीशियन जुटे हैं। जल्द खराबी दूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed