{"_id":"67af7e611f9d847ada0be3df","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-124054-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: असुरचूला के जंगल में लगी आग, बुझाने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: असुरचूला के जंगल में लगी आग, बुझाने में छूटे पसीने
Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। फायर सीजन आज से शुरू होगा लेकिन इससे पहले ही जंगल जलने लगे हैं जो वन विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। जाजरदेवल के नजदीक असुरचूला के जंगल में आग लग गई। देर रात तक जंगल सुलगता रहा इससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने में कर्मियों के पसीने छूट गए।
जाजरदेवल के नजदीक असुरचूला के जंगल में बीते बृहस्पतिवार देर शाम आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जंगल के बड़े दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल से आग की लपटें उठतीं रहीं लेकिन वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची लेकिन खड़ी पहाड़ी होने से कर्मियों के आग बुझाने में पसीने छूट गए। किसी तरह देर रात 10 बजे के करीब आग बुझाई गई और वन विभाग ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व भी जाजरदेवल थाने के नजदीक जंगल में आग लगी थी। वन विभाग के मुताबिक अराजक तत्व जंगल में आग लगा रहे हैं लेकिन इनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। संवाद
आज फायर सीजन शुरू, वन विभाग की परीक्षा
पिथौरागढ़। आज से फायर सीजन शुरू होगा। फायर सीजन से पहले ही सीमांत जिले में जंगलों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अस्कोट, बंगापानी, मुनस्यारी, धारचूला, मुवानी सहित जिला मुख्यालय के नजदीकी जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इस बार जाड़ों में बारिश नहीं होने से जंगलों में नमी गायब है। ऐसे में जंगलों में आग लगने और इसके विकराल रूप लेने की संभावना प्रबल है। वन विभाग जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के दावे कर रहा है। फायर सीजन से पहले ही जंगलों के जलने का सिलसिला शुरू हो चुका है और वन विभाग को सीमित दायरे में आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। फायर सीजन में विभाग को कड़ी चुनौती से गुजरना होगा।
विज्ञापन
कोट-असुरचूला के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। देर रात आग पर काबू पा लिया गया। जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के लिए वन विभाग गंभीर और तैयार है।
पूरन देउपा, रेंजर, पिथौरागढ़।