{"_id":"675089ca7f45c56fad04128c","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-120961-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कक्षों में ताला, ईई सहित कई अधिकारी नदारद तो रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कक्षों में ताला, ईई सहित कई अधिकारी नदारद तो रोका वेतन
Wed, 04 Dec 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम के छापे में सिंचाई विभाग कार्यालय के कक्षों में ताले लटके मिले। ईई सहित कई अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। ईई ने डीएम का फोन तक नहीं उठाया। इस लापरवाही के चलते उन्होंने गायब अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। कार्यालय में अनियमिताओं और वित्तीय कार्यों की जांच के लिए समिति का गठन करने के लिए कहा।
बुधवार को डीएम विनोद गोस्वामी 10:20 बजे सुबह सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां ईई कार्यालय सहित अन्य कक्षों में ताले लटके मिले। डीएम के पहुंचने के बाद कुछ कर्मियों ने कार्यालय पहुंचकर कक्षों के ताले खोले। डीएम ने इस अव्यवस्था की जानकारी के लिए विभागाध्यक्ष ईई को फोन किया तो डीएम का फोन तक नहीं उठाया। 10 कर्मियों की बीते नवंबर महीने में पंजिका में उपस्थिति दर्ज नहीं मिली और उनके अवकाश के प्रपत्र गायब मिले। इस महीने सात कर्मियों ने बगैर स्वीकृति के अवकाश ले लिया।
कार्यालय के लेखाकार ने कार्यालय न आने का कारण ग्रामीण निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार बताया। जानकारी मिली कि वह प्रभार वाले विभाग भी नहीं पहुंचे। कई कर्मचारी किसी तरह 10:50 बजे कार्यालय में नजर आए। इस अव्यवस्था पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए ईई सहित अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। डीएम ने कहा सरकारी कार्यालयों में अव्यवस्थाएं बर्दाश्त नहीं होंगी। उन्होंने सिंचाई विभाग में वित्तीय कार्यों की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर सीडीओ डॉ. दीपक सैनी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विकास कार्यों का तीन साल पहले हो गया लोकार्पण, कार्यालय में मिले शिलापट
पिथौरागढ़। सिंचाई विभाग के जिन कार्यों का लोकार्पण तीन साल पहले हो गया उनके शिलापट डीएम को कार्यालय में मिले। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि जो शिलापट कार्यालय में मिले उनका लोकार्पण वर्ष 2021 से 2023 के बीच हो चुका है। इन शिलापटों को कार्यस्थल पर लगाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में विभाग की वित्तीय जांच भी होगी।
सरकारी दस्तावेज फर्श पर बिखरे
पिथौरागढ़। डीएम ने बताया कि विभाग के लेखा कक्षा में एक कंप्यूटर और एक फोटो स्टेट मशीन पर धूल जमा मिली। साफ है कि इनको उपयोग में नहीं लाया जा रहा है। वहीं पत्रावलियां और अन्य सरकारी दस्तावेज फर्श पर बिखरे मिले जो गंभीर है। कार्यालय परिसर भी गंदगी से पटा मिला। ऐसी अव्यवस्थाएं सरकारी कार्यालयों में किसी भी दृष्टि से सही नहीं हैं।