फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: आज से नगर के लोगों को करना पड़ेगा बिजली कटौती का सामना

Fri, 29 Nov 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। आज से नगर के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यूपीसीएल लोड बैलेंसिंग के लिए कई हिस्सों में बिजली कटौती करेगा। जाड़ों के मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया है। 12 दिसंबर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

जाड़ों के मौसम में लोगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए यूपीसीएल नगर क्षेत्र में लोड बैलेंसिंग के साथ ही अतिरिक्त फेज खींचने का काम करेगा। ऐसे में यूपीसीएल ने 30 नवंबर यानि आज से 12 दिसंबर तक नगर के कई हिस्सों में बिजली कटौती का निर्णय लिया है। जीआईसी, सिल्थाम, ऐंचोली, रोडवेज स्टेशन, टकाना, एपीएस, पुलिस लाइन, हनुमान मंदिर क्षेत्रों में अलग-अलग दिन बिजली कटौती होगी इससे इन क्षेत्रों की 40 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जाड़ों में बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जाड़ों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यूपीसीएल गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में होगी बिजली आपूर्ति प्रभावित
तिथि क्षेत्र
30-11-2024 जीआईसी
1-12-2024 सिल्थाम
2-12-2024 ऐंचोली
3-12-2024 रोडवेज स्टेशन, टकाना
4-12-2024 रई
5-12-2024 रोडवेज स्टेशन
8-12-2024 टकाना
9-12-2024 रई
10-12-2024 एपीएस
11-12-2024 ऐंचोली
12-12-2024 पुलिस लाइन, हनुमान मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed