{"_id":"66fae0c92658d4ae8a092ea7","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-118548-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेस अस्पताल में बनेंगी छह आधुनिक ओटी, 50 आईसीयू होंगे स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेस अस्पताल में बनेंगी छह आधुनिक ओटी, 50 आईसीयू होंगे स्थापित
Mon, 30 Sep 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में छह आधुनिक ओटी अस्तित्व में आएंगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। सभी ओटी आधुनिक तकनीक से लैस होंगी और यहां हर तरह के ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को मिलेगी। आधुनिक ओटी में आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन होने से मरीजों को इसके लिए हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी होगी।
सीमांत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के साथ ही कुशल चिकित्सक तैयार करने के लिए 478 करोड़ से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में अब 300 बेड के नए अस्पताल के साथ ही छह आधुनिक ओटी का भी निर्माण होगा।
यहां आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन होंगे। बेस में आधुनिक ओटी तैयार करने के लिए नया भवन बनेगा, इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार विशेषज्ञों की तैनाती के बाद आधुनिक ओटी में हर तरह के ऑपरेशन होंगे और मरीजों को मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी होगी। संवाद
विज्ञापन
50 आईसीयू होंगे स्थापित
पिथौरागढ़। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार बेस अस्पताल में आधुनिक ओटी के साथ इसी भवन में 50 आईसीयू स्थापित होंगे। गंभीर मरीजों को इनका लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी होगी। संवाद
विशेषज्ञों का इंतजार
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में भले ही आधुनिक ओटी और आईसीयू स्थापित होंगे, लेकिन इनके संचालन के लिए बेहद जरूरी विशेषज्ञों की तैनाती करना विभाग के लिए चुनौती होगा। ऐसा इसलिए कि तीन बार साक्षात्कार के बाद विभाग को सर्जन, हड्डी रोग, महिला, बाल रोग सहित अन्य विशेषज्ञ नहीं मिल सके हैं। आधुनिक ओटी में आधुनिक मशीनरी स्थापित होने के बाद बगैर विशेषज्ञ इनका संचालन कौन करेगा, यह बड़ा सवाल है। संवाद
- बेस अस्पताल में छह आधुनिक ओटी का निर्माण होगा। वहीं 50 आईसीयू स्थापित किए जाएंगे। सीमांत के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। - डॉ. अजय आर्य, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़।