{"_id":"66d5f9c08e016752f2012d96","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117440-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाली में धंसी रोडवेज बस, 25 यात्रियों की अटकी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाली में धंसी रोडवेज बस, 25 यात्रियों की अटकी सांस
Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल-बेड़ीनाग सड़क पर 25 यात्रियों से भरी रोडवेज बस ट्रक को पास देते समय नाली में धंस गई। बस का पिछला हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया और यात्रियों की सांस अटक गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। संयोग से बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी तरह बस को नाली से बाहर निकाला गया और यात्री गंतव्य को रवाना हो सके।
सोमवार को 25 यात्रियों को लेकर रोडवेज बस (यूके 07 पीए 4186) दिल्ली से धारचूला जा रही थी। थल-बेड़ीनाग सड़क पर हजेती के पास ट्रक को पास देते समय बस अचानक नाली में धंस गई और पिछला हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया। बस पलटने से बच गई। बस रुकते ही यात्री बाहर की तरफ दौड़े। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस आगे नहीं बढ़ी और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। एक घंटे बाद जेसीबी मशीन से खींचकर बस को नाली से बाहर निकाला गया। सभी यात्रियों को लेकर बस गंतव्य को रवाना हुई।