फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People demonstrated for communication and road

सीमांत के लोगों ने संचार और सड़क के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated for communication and road
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते पांगला गांवों के युवा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
सीमांत धारचूला के जयकोट-पांगला क्षेत्र में संचार की कोई सुविधा नहीं है। क्षेत्र में यातायात सुविधा का भी अभाव है। क्षेत्रवासियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर संचार और यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व छात्र नेता भूपेश बिष्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कहा कि एक ओर डिजिटल इंडिया का नारा दिया जा रहा है।
दूसरी ओर सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधा ही नहीं है। जयकोट से लेकर पांगला तक की हजारों की आबादी को बातचीत के लिए तहसील मुख्यालय धारचूला पहुंचना पड़ता है। संचार सेवा के लिए कई बार शासन प्रशासन से कहने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। आज तक केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी बदहाल है। एक साल से बंद पड़ी सड़क को अभी तक नहीं खोला गया है। मरीज और गर्भवती महिलाओं को डोली में बिठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आज तक उन्हें केवल कोरे आश्वासन दिए गए हैं। क्षेत्रवासियों ने एक माह के भीतर संचार और यातायात सुविधा के संबंध में उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बाद में इस संबंध का ज्ञापन डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अरविंद बिष्ट, पंकज बड़ाल, धर्मेंद्र बड़ाल, अशोक जोशी, उमेश बड़ाल, पंकज कार्की, दीपक बड़ाल, अमित, भवान बिष्ट, भाष्कर बिष्ट, धीरेंद्र बड़ाल, योगेश, भूपेश, रितिक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed