फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People demonstrate colorless Valley

भेरंगघाटी के लोगों का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

Thu, 10 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरा/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

 गंगोलीहाट की भेरंगघाटी के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इलाके में पेयजल का संकट गहराने लगा है। भेरंगघाटी के लिए लिफ्ट पेयजल योजना मंजूर की जाए। भेरंगघाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


गर्मियों में इलाके में पानी को लेकर हाहाकार मच जाता है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि भेरंगघाटी के पोखरी में स्टेट बैंक की शाखा खोली जाए, रसोईगैस वितरण की व्यवस्था को सुधारा जाए और लोगों को रसोईगैस की होम डिलीवरी की सुविधा दी जाए, अग्रौन से आंवलाघाट तक सड़क का निर्माण किया जाए, पोखरी अस्पताल में स्टाफ की तैनाती की जाए, जीआईसी तामानौली में विज्ञान कक्षाओं का संचालन किया जाए और शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएं। प्रदर्शन में भुवन जोशी, नरेंद्र सिंह मेहरा, केशर सिंह, उमेश जोशी, नारायण सिंह खाती, कैलाश चंद्र जोशी, श्याम सिंह समेत तमाम लोग थे। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल लोगों की समस्या हल की जाए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed