फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People craving for their own money

अपनी ही रकम पाने को तरसे लोग

Mon, 30 Apr 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 30 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
People craving for their own money
नकदी की कमी से बंद पड़ा कासनी में लगा एसबीआई का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
 नकदी के संकट ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लोगों को अपनी रकम निकालने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। सोमवार को भी जिला मुख्यालय में एसबीआई समेत कई बैंकों के एटीएम से नकदी नहीं निकली, जिसके चलते लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


 शहर निवासी अमर सिंह, मनोज कुमार, अशोक और अमित जोशी ने बताया कि उन्होंने तमाम एटीएम के चक्कर लगाए। लेकिन किसी भी एटीएम से धनराशि नहीं निकल सकी। जिससे उन्हें परेशानियों को सामना करना पड़ा। नकदी की कमी के चलते एसबीआई के ब्रिगेड कैंटीन, रोडवेज बस स्टेशन, आईटीबीपी, भड़कटिया, पुलिस लाइन और कासनी स्थित एटीएम बंद रहे। इसके अलावा आईडीबीआई, एक्सिस बैंक एटीएम, आईसीआईसीआई, कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, सिंडिकेट बैंक, सेंट्रल बैंक और यूको बैंक, नैनीताल बैंक और जिला सहकारी बैंक के एटीएम भी बंद रहे। एसबीआई के सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि रविवार को एसबीआई ने ब्रिगेड कैंटीन स्थित एटीएम में 20 लाख, आईटीबीपी और पुलिस लाइन में 18-18 लाख रुपये डाले। कुछ ही घंटे बाद ये एटीएम भी खाली हो गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को देहरादून कैश पहुंचने की संभावना है। रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके सापेक्ष सौ करोड़ रुपये इस सप्ताह के अंत तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद हालात में काफी हद तक सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन



एटीएम के भरोसे आए लोग परेशान
पिथौरागढ़। नकदी संकट से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बलुवाकोट में तैनात शिक्षक अमन और उनके साथी आशीष सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। इन लोगों के पास नकद धनराशि सीमित मात्रा में थी। तमाम एटीएम में चक्कर लगाने के बाद उनके हाथ निराशा हाथ लगी। अमन को  दवाइयां खरीदनी थी। अमन ने बताया कि दुकानों  में स्वाइप मशीन नहीं होने से दिक्कतें हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस के लिए जुटानी पड़ी रकम
पिथौरागढ़। नकदी संकट से छात्र भी प्रभावित हैं। लिन्ठयूड़ा निवासी मनोज लुंठी बंगलूरू से एमबीए कर रहे हैं। उन्हें कॉलेज में 25 हजार रुपये जमा करने थे। लेकिन एटीएम में रकम नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में किसी तरह से उन्होंने नगर के होटल स्वामी अजय रावत से 25 हजार रुपये नकद लेकर नेट बैंकिंग के जरिये फीस जमा की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed