फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People arrived at the district hospital amidst heavy rain but returned disappointed as ultrasound services were halted

Pithoragarh News: भारी बारिश के बीच पहुंचे जिला अस्पताल, अल्ट्रासाउंड ठप रहने से निराश लौटे लोग

Mon, 27 Jul 2026 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
People arrived at the district hospital amidst heavy rain but returned disappointed as ultrasound services were halted
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में विशेषज्ञों की कमी की मार मरीजों और गर्भवतियों को सहनी पड़ी। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप रहा। भारी बारिश के बीच अस्पताल पहुंचे मरीजों और गर्भवतियों को बगैर जांच कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में अस्थायी तौर पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर चले गए। अन्य अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से डीडीहाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, मूनाकोट, धारचूला आदि दूरस्थ क्षेत्रों से भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद में पहुंचे थे। गर्भवतियां भी बदहाल और बंद सड़कों के बीच बमुश्किल जिला अस्पताल पहुंचकर अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट के कक्ष के बाहर इंतजार करती रहीं। मजबूर होकर कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में अधिक फीस देकर जांच करानी पड़ी। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक अल्ट्रासाउंड नहीं होगा।
विज्ञापन

---------
महिला अस्पताल में नहीं लगेगा शिविर
पिथौरागढ़। जिले में सिर्फ एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने से जिला अस्पताल के अलावा गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने के लिए महिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को शिविर लगाया जाता है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, रेडियोलॉजिस्ट 30 जुलाई तक अवकाश में रहेंगे। ऐसे में साफ है कि इस बुधवार महिला अस्पताल में शिविर नहीं लगेगा और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्थायी रेडियोलॉजिस्ट ने नहीं ली तैनाती
पिथौरागढ़। जिले के किसी भी अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। सामान्य चिकित्स्क को छह महीने का रेडियोलॉजी का प्रशिक्षण देकर जिले भर के मरीजों और गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था की जा रही है। बीते दिनों शासन स्तर पर स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के आदेश जारी हुए। 15 दिन बाद भी रेडियोलॉजिस्ट ने तैनाती नहीं ली है। ऐसे में उनकी नियुक्ति के आदेश के साथ ही सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे हवाई साबित हुए हैं।
----------
केस एक
मूनाकोट निवासी नेहा ने बताया कि उनके पेट में काफी दिनों से दर्द था। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अल्ट्रासाउंड बंद होने की जानकारी मिली।
-----
केस दो
बिण निवासी निशा देवी ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सबुह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंची। लंबे इंतजार के बाद उन्हें अगले चार दिन तक अल्ट्रासाउंड न होने की जानकारी मिली।

-----
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। 31 जुलाई से वह नियमित जांच करेंगे। अगले तीन दिनों तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
-डॉ.डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed