{"_id":"69b83afc0bc1bb2e39042324","slug":"people-are-scared-of-the-ferocious-form-of-chandrabhaga-drain-request-for-construction-of-protective-wall-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-139436-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंद्रभागा नाले के रौद्र रूप से सहमे लोग, सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंद्रभागा नाले के रौद्र रूप से सहमे लोग, सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार
Mon, 16 Mar 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एंचोली क्षेत्र में चंद्रभागा नाले से अनेक घरों को खतरा पैदा हो रहा है। खासकर बारिश होने पर नाला रौद्र रूप धारण कर रहा है, जिससे लोग डरे हुए हैं। प्रभावितों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से नाले के बहाव से घरों को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
बीते रविवार की रात हुई बारिश के बाद क्षेत्रवासियों का डर और बढ़ गया। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे चंद्रभागा क्षेत्र की ममता ठकुराठी, गोविंद सिंह वल्दिया आदि ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में बारिश के बाद चंद्रभागा में एंचोली मोटर पुल के नीचे भू कटाव हुआ इससे आसपास बने घर खतरे में आए हैं। उन्होंने बताया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास बसे करीब 10 परिवारों के घरों को नाले से बचाने के लिए बनी सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। तब दैवीय आपदा मद से आगणन किया गया था, लेकिन अब तक धन स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार भी बारिश में नुकसान का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। इस मौके पर त्रिलोक सिंह, पंकज जोशी, नंदन सिंह, दामोदर भट्ट, हरीश भट्ट, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय वल्दिया आदि शामिल रहे।