{"_id":"65e1daefcbdbfb5793045c83","slug":"people-angry-over-breaking-the-road-leading-to-bhatura-village-pithoragrh-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragrah: भट्यूड़ा गांव को जाने वाला रास्ता तोड़ने से नाराज लोग; सड़क पर उतरे स्थानीय, NH के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragrah: भट्यूड़ा गांव को जाने वाला रास्ता तोड़ने से नाराज लोग; सड़क पर उतरे स्थानीय, NH के खिलाफ प्रदर्शन
Fri, 01 Mar 2024 07:12 PM IST
हीरा मेहरा
विपिन गुप्ता, संवाद
विपिन गुप्ता, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:12 PM IST
सार
पिथौरागढ़ के भट्यूड़ा गांव को जाने वाला रास्ता तोड़ने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने एनएच के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Pithoragarh Protest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ के भट्यूड़ा गांव को जाने वाला रास्ता तोड़ने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने एनएच के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने शीघ्र रास्ता नहीं बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को भट्यूड़ा गांव के ग्रामीण ग्राम प्रधान भरत राम के नेतृत्व में धमौड़ के पास एकत्र हुए। उन्होंने यहां एनएच के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एनएच ने सड़क निर्माण के दौरान भट्यूड़ा गांव को जाने वाला रास्ता तोड़ दिया। एनएच ने अस्थाई रास्ता बनाया लेकिन वह भी टूट गया है। भूस्खलन संभावित क्षेत्र होने के कारण यहां पर वर्तमान में ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है, लेकिन रास्ते का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें-Nainital Accident: अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दो की मौके पर मौत
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रास्ता टूटने से भट्यूड़ा, लम्पाटा, थरकोट, धारी, धमौड़ की 2000 से अधिक की आबादी को दिक्कत हो रही है। उन्होंने शीघ्र रास्ता नहीं बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदीपक कुमार त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, सरोजनी त्रिपाठी, दीपा, कमला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।