फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PC of Congress

कांग्रेस तीन घरों को एक नहीं कर पा रही है और कर रही है परिवार संवाद की बात-सुरेश जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
PC of Congress
पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है लेकिन इस पर बात नहीं हो रही कि कांग्रेस संगठन कितना कमजोर है।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं लेकिन भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन चार साल में वे काम किए हैं जो कांग्रेस कभी सोच भी नहीं सकती। ऑलवेदर, पिथौरागढ़ से लिपुलेख सड़क, लोहाघाट कोलीढेक झील, थरकोट झील, ट्यूलिप गार्डन सहित कई अन्य विकास कार्य भाजपा को नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में पीएमजीएसवाई में 1200 करोड़ रुपये मिलते थे लेकिन भाजपा सरकार ने दो हजार करोड़ रुपया प्रतिवर्ष दिया है। पंचायतों को कांग्रेस के समय से ज्यादा बजट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बारहमासी रोड बन चुकी है। अब पिथौरागढ़ से लिपुलेख तक 12 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू होगा, जिसके टेंडर पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा की जनता ने उन्हें सीएम की कुर्सी तक पहुंचाया लेकिन उन्होंने सीमांत के लिए कुछ नहीं किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed