फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Payyampudi road is not worth walking

पय्यांपौड़ी सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं

Sun, 27 Aug 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Payyampudi road is not worth walking
इस हालत में पहुंच गई पय्यांपौड़ी जाने वाली सड़क - फोटो : अमर उजाला

बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी तक 15 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ीकरण के नाम पर इस तरह खोद दिया गया है कि अब यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई है। सड़क पर पंतागांव के पास एक फुट का पैदल रास्ता भी नहीं बचा है। लोग जानजोखिम में डालकर सड़क को आर-पार करते हैं। यह सड़क 1970 से निर्माणाधीन है। 1990 में इसमें छोटे वाहनों का संचालन हुआ। 2015 में यह सड़क एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन को सौंपी गई। एडीबी ने सड़क के चौड़ीकरण का काम तो शुरू किया है, लेकिन मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण एक महीने से इस पर सड़क पर यातायात बंद है।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा का सड़क की दुर्दशा के खिलाफ घेराव किया। कहा कि सड़क के मामले में जनप्रतिनिधियों को आवाज उठानी चाहिए। थापा ने बताया कि अब इस सड़क पर लोनिवि के मजदूर नहीं हैं। एडीबी ने ठेकेदारों को काम सौंप रखा है। मौके पर उनको जेई और एई कोई नहीं मिले। बाद में उन्होंने सड़क की दुर्दशा की जानकारी एसडीएम आरके पांडे को दी।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन को सड़क की दशा सुधारने के लिए पत्र लिख दिया गया है। वह खुद भी सड़क के निरीक्षण को जाएंगे। पय्यांपौड़ी का इलाका बहुत बड़ा है। अकेले पय्यांपौड़ी गांव में चार हजार लोग रहते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed