{"_id":"6a36ce01505eba417f0b0b8a","slug":"patients-had-to-wait-for-hours-for-an-ultrasound-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-140665-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार
Sat, 20 Jun 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट पर अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रतिदिन केवल 50 से 55 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं।
शनिवार को 48 मरीजों की जांच हुई, जिसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाटी निवासी रोशन राम ने बताया कि वह 45 किलोमीटर दूर से आए थे। उन्हें 500 रुपये किराया देना पड़ा और तीन घंटे इंतजार के बाद नंबर आया। गल्ला गांव बाराकोट की बबीता ने कहा कि शुक्रवार को उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। उन्हें अतिरिक्त धन खर्च कर अगले दिन आना पड़ा। उपजिला अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट तैनात होने के बावजूद जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रहती है।
-- -- -- -- -- --
अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों और गर्भवती महिलाओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराई जा रही है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और गर्भवतियों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। - एचएस ह्यांकी, पीएमएस जिला अस्पताल, चंपावत