{"_id":"637518b6f15cb9463d7b05f3","slug":"patient-upset-due-to-the-only-surgeon-going-on-leave-pithoragarh-news-hld48222797","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमात्र सर्जन के छुट्टी में जाने से रोगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमात्र सर्जन के छुट्टी में जाने से रोगी परेशान
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बीडी पांडेय जिला अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले का सबसे बड़ा बीडी पांडे जिला अस्पताल एकमात्र सर्जन के भरोसे चल रहा है। यहां तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोरा दो दिन के अवकाश पर हैं जिससे अस्पताल में आ रहे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। सर्जन के नहीं होने से मरीज मायूस होकर लौट रहे है। पेट संबंधी बीमारी से जूझ रहे मरीज डॉ.बोरा के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद एक और सर्जन को तैनात करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
मरीजों का कहना है सरकार को सीमांत की समस्याओं को देखते हुए यहां दूसरे सर्जन की तैनाती करनी चाहिए। पूर्व में तैनात सर्जन डॉ. एचसी पंत के काशीपुर तबादले के बाद से वरिष्ठ सर्जन डॉ. बोरा ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उनके अस्पताल पहुंचने से लेकर ऑपरेशन कक्ष में जाने तक मरीज उनके पीछे खड़े रहते हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी तबीयत भी खराब थी। इसके बाद भी उन्होंने मरीजों का इलाज किया। पीएमएस डॉ.जेएस नबियाल ने बताया कि सर्जन डॉ.बोरा बृहस्पतिवार को अस्पताल में ओपीडी और ऑपरेशन करेंगे।
अस्पताल के एकमात्र सर्जन पर ही जिले की जनता निर्भर है। अगर अस्पताल में दूसरे सर्जन होते तो लोगों को दिक्कत नहीं होती। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के बाद भी डॉ.बोरा ने ओपीडी और ऑपरेशन किए। सरकार को यहां पर एक सर्जन और तैनात करना चाहिए। -राजेश जोशी, मरीज, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
वरिष्ठ सर्जन के अवकाश पर जाने से दिक्कतें तो बढ़ी हैं। बेटे के पेट में कुछ तकलीफ थी लेकिन सर्जन के अवकाश पर रहने से उसका इलाज नहीं हो सका। अगर अस्पताल में दूसरे सर्जन होते तो दिक्कत नहीं होती। सरकार और जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। -विजय सिंह, तीमारदार, पिथौरागढ़।