{"_id":"8629a63e7c6b08d9b7eacfff34f43e49","slug":"pathankot-attack-against-the-candle-out-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार शाम पिथौरागढ़ संघर्ष समिति ने कैंडल मार्च निकाला। हमले में शहीदों में श्रद्धांजलि देने के साथ साथ आतंकवाद को सख्ती से कुचलने की मांग की।
विज्ञापन
कहा गया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की गई कि आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए सीमाओं को सील किया जाए।
संघर्ष समिति के संयोजक विक्रांत पुनेड़ा ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन का काम तेजी से होना चाहिए। सीमांत इलाकों में संदिग्ध लोगों की गतिविधि पर नजर रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हर व्यक्ति को सजग और एकजुट होने की जरूरत है। कैंडल मार्च में दीपक तिवारी, अभिषेक बोहरा, मनीष कसनियाल, सूरज बिष्ट, राकेश बोहरा, हरीश बोहरा, राहुल लुंठी, किरन सामंत, योगेंद्र बिष्ट, लोकेश, मनोज कुमार, प्रमोद बोहरा, संजय सोडी, दीपेश कापड़ी, शुभम बिष्ट, राकेश बिष्ट, जगदीश धामी, व्यापारी, स्थानीय लोग, युवा और छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन