फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tawaghat-Lipulekh Road: pilgrims got relief from opening of road in Lakhanpur

Tawaghat-Lipulekh Road: लखनपुर में आठवें दिन खुला रास्ता, फंसे 300 से ज्यादा यात्रियों ने ली राहत की सांस

Wed, 07 Jun 2023 04:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Jun 2023 04:02 PM IST
सार

तवाघाट-लिपुलेख सड़क सात दिन पूर्व लखनपुर के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई थी। इसके चलते 300 से अधिक यात्री धारचूला और उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंस गए थे।

विज्ञापन
Tawaghat-Lipulekh Road: pilgrims got relief from opening of road in Lakhanpur
तवाघाट-लिपुलेख सड़क में शुरू हुई छोटे वाहनों की आवाजाही। संवाद

विस्तार

चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क के आठवें दिन खुलने के बाद यात्रियों के साथ ही ग्रामीण और सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली है। उच्च हिमालय में फंसे यात्री अब अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन


तवाघाट-लिपुलेख सड़क सात दिन पूर्व लखनपुर के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई थी। इसके चलते 300 से अधिक यात्री धारचूला और उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंस गए थे। सड़क जल्द नहीं खुलने की आशंका के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर पुलिस, एसएसबी और एसडीआरएफ ने तीन दिन तक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए करीब 360 यात्रियों को सुरक्षित सड़क पार कराई। इधर सड़क बंद होने से 50 से अधिक यात्री गुंजी और 150 आदि कैलाश यात्री धारचूला में फंस हुए थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सड़क खुलने के बाद आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रियों के साथ ही ग्रामीण और सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली है। सड़क को अभी छोटे वाहनों के लिए खोला गया है। सड़क खुलने के बाद केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के 10वें दल के 20 यात्री भी बूंदी से धारचूला की ओर रवाना हो गए हैं। साथ ही आदि कैलाश दर्शन को जाने वाले यात्री भी धारचूला से गुंजी को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed