फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parents had to deploy themselves

अभिभावकों को खुद तैनात करना पड़ा शिक्षक

Sun, 02 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 02 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Parents had to deploy themselves
शिक्षक तैनात किया - फोटो : अमर उजाला

तहसील मुख्यालय से 14 किमी दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेकलीधार में बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावकों को अपने स्तर से शिक्षक की तैनाती करनी पड़ी है। यह नौबत इस कारण आई क्योंकि विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया है और उनके स्थान पर नए शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। 25 मार्च से शिक्षकों के अभाव में विद्यालय में ताला लगा रहा। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षासत्र में भी विद्यालय में किसी शिक्षक की तैनाती नहीं हुई। फिलहाल अभिभावकों ने अपने खर्च से एक स्थानीय बेरोजगार को विद्यालय में तैनात तो कर दिया है, लेकिन नए विद्यार्थियों के प्रवेश, मध्यान्ह भोजन जैसी व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान विमला देवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सेकलीधार में 26 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में पहले दो अध्यापक थे। दोनों अध्यापकों का एक साथ स्थानांतरण कर दिया गया, लेकिन उनके स्थान पर नए शिक्षकों की तैनाती नहीं की। प्रधान ने कहा कि इस समय स्थानांतरण की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है, इसके बावजूद विद्यालय से दोनों शिक्षकों का ट्रांसफर कैसे हो गया, यह आश्चर्य का विषय है। अभिभावक इस तरह की अव्यवस्था से भारी गुस्से में हैं। उन्होंने फिलहाल विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए एक बेरोजगार युवक को तैनात तो कर दिया है, लेकिन विभागीय स्तर की कोई काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने रविवार को उपजिलाधिकारी आरके पांडे से मुलाकात की और अव्यवस्था की जानकारी दी। एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से कहा कि तत्काल विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की जाए। प्रधान ने कहा कि इस अव्यवस्था के खिलाफ अब आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed