{"_id":"66a921e47bf17d8d7b004696","slug":"parents-angry-over-transfer-of-five-spokespersons-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116136-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पांच प्रवक्ताओं के स्थानांतरण पर भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पांच प्रवक्ताओं के स्थानांतरण पर भड़के अभिभावक
Tue, 30 Jul 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
नाचनी स्थित राइंका गेट पर प्रदर्शन करते अभिभावक। संवाद
- फोटो : जसपुर में हाजियों को जानकारी देते रीजनल निगरा हाजी साजिद हुसैन। स्रोत मुबल्लिग
नाचनी (पिथौरागढ़)। आदर्श इंटर काॅलेज में पांच महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के स्थानांतरण किये जाने पर बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। अभिभावक अपने पाल्यों को अन्यत्र विद्यालयों में प्रवेश की व्यवस्थाओं में लग गए हैं। नाराज अभिभावकों ने विद्यालय गेट के पास प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सहित चार ग्राम प्रधानों और क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज 15 अगस्त तक प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं होने पर आमरण अनशन, चक्का जाम की चेतावनी दी है।
पीटीए अध्यक्ष दुर्गा राम और एसएमसी अध्यक्ष चंचल सिंह मेहता ने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और संस्कृत के प्रवक्ताओं का बिना प्रतिस्थानी के स्थानांतरण कर दिया है। जीव विज्ञान का अतिथि शिक्षक अन्य विद्यालयों में चक्रीय व्यवस्था पर है। कनिष्ठ सहायक 11 माह से मेडिकल अवकाश पर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी छह माह से जिला पुस्तकालय में संबद्ध है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान क्वीटी बसंती देवी, बमन गांव के दुर्गा राम, डोर के कुंवर सिंह, रुईसपाटा की मुन्नी देवी समेत अभिभावक मौजूद रहे।