{"_id":"5adf61ef4f1c1b86098b6467","slug":"parents-aggravating-the-closure-of-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद करने से भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद करने से भड़के अभिभावक
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के जूनियर हाईस्कूल दुम्मर में प्रदर्शन करते अभिभावक और बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंख्या 11 होने के बावजूद दुम्मर के राजकीय जूनियर हाइस्कूल को बंद करने से नाराज अभिभावकों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सभी 11 बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
तल्ला दुम्मर के प्रधान पंकज बृजवाल के नेतृत्व में स्कूल पहुंचे महिला, पुरुष और विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करने के साथ धरना भी दिया। कहा कि सरकार 10 से कम छात्रसंख्या वाले प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूलों को बंद कर रही है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 11 छात्रसंख्या होने के बावजूद दुम्मर जूनियर हाइस्कूल को बंद कर दिया है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का प्रवेश बगैर अभिभावकों की सहमति के दरकोट स्कूल में किया जा रहा है। प्रदर्शन में रेखा देवी, भागीरथी देवी, नंदा देवी, राम सिंह, मुन्ना सिंह, दिनेश सिंह, पुष्पा देवी, सीता देवी आदि अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद लोगों ने एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्कूल को फिर से संचालित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी भानु प्रताप सिंह को तल्ला दुम्मर गांव में जाकर लोगों से बात करने और समस्या का निराकरण करनेे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन