{"_id":"6adb9810072eb510400b5abb","slug":"paralyzed-businessman-rescued-in-taklakot-airlifted-from-gunji-to-haldwani-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-148223-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तकलाकोट में लकवाग्रस्त व्यापारी का रेस्क्यू, गुंजी से हल्द्वानी एयरलिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तकलाकोट में लकवाग्रस्त व्यापारी का रेस्क्यू, गुंजी से हल्द्वानी एयरलिफ्ट
Fri, 23 Oct 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। लिपुलेख दर्रे से व्यापार के लिए चीन की तकलाकोट मंडी गए लकवाग्रस्त व्यापारी को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी पहुंचाया गया। व्यापारी ब्रेन स्ट्रोक के कारण लकवाग्रस्त हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक, तकलाकोट मंडी गए गर्ब्यांग निवासी प्रेम सिंह गर्ब्याल (60 वर्ष) को 19 अक्तूबर की शाम अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया था जिससे वह लकवाग्रस्त हो गए। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि लिपुलेख में भारी बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो गया था। आईटीबीपी, सेना और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बृहस्पतिवार दोपहर पैदल चलने योग्य मार्ग बनाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मरीज को लिपुलेख दर्रे से लगभग एक किलोमीटर बर्फ के बीच घोड़े की सहायता से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद सेना की एंबुलेंस से गुंजी लाया गया। यहां से दोपहर करीब एक बजे हेलिकॉप्टर से हल्द्वानी भेजा गया। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र गर्ब्याल और परिजनों ने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया।