{"_id":"5ded2ae08ebc3e1bfd0628d1","slug":"parachoon-kee-dukaan-mein-aag-lag-gaee","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में लगी आग
Sun, 08 Dec 2019 10:25 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला, ब्यूरो / पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूरो / पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
दुकान में आग की लपटें।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के धोबीघाट में परचून की दुकान में आग लगने से आठ लाख रुपये का सामान और 40 हजार रुपये की नकदी जल गई। काफी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
स्टेडियम के पास धोबीघाट में गिरीश जोशी के मकान में प्रेम प्रकाश भट्ट की परचून की दुकान है। शनिवार रात लगभग 10.30 बजे दुकान में एकाएक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख लोगों शोर मचाया। इससे अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को देने के साथ ही लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दुकान के भीतर से उठती भीषण लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग बुझाई। आग बुझने तक सभी सामान जल चुका था।
इस अग्निकांड में लगभग आठ लाख रुपये का सामान जल गया। दुकानदार प्रकाश चंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से ऋण लेकर दुकान खोली थी। आग लगने से सामान के साथ ही गल्ले में रखे लगभग 40 हजार रुपये भी जल गए हैं। आग लगने की सूचना के बाद रविवार को कोतवाल ओपी शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
समय पर जानकारी नहीं लगती तो होता बड़ा हादसा
धोबीघाट में प्रथम तल में स्थित जिस परचून की दुकान में आग लगी उसके पीछे और दुमंजिले में किरायेदार भी रहते हैं। यदि दुकान में आग लगने की जानकारी समय पर नहीं मिलती तो कमरों में गहरी नींद में सोये लोगों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। इसके अलावा अन्य दुकानों को भी खतरा पैदा हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
सरस्वती विहार कॉलोनी में रात भर गुल रही बिजली
धोबीघाट की जिस दुकान में आग लगी उसके पास से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरती है। आग लगने की सूचना के बाद बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी। इसके चलते पूरा इलाका रात भर अंधेरे में डूबा रहा। सुबह भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह आठ बजे बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी।