फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panku fierce people from the hospital doctor

पांखू के अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से भड़के लोग

Fri, 02 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 02 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Panku fierce people from the hospital doctor
डाक्टर की मांग को लेकर पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

पांखू में खुले एलोपैथिक अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति समेत कई मुद्दों को लेकर लोगों ने सरकार का पुतला फूंका। इन लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता रिटायर्ड कैप्टन धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 5 अगस्त को पांखू में एलोपैथिक अस्पताल का उद्घाटन किया, लेकिन अब तक अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है। सरकार ने अस्पताल के नाम पर क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है। पांखू आदर्श जीआईसी में रसायन विज्ञान और गणित के प्रवक्ता नहीं हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा थल-पांखू सड़क पर दो साल में ही डामर उखड़ गया है। सरकार और स्थानीय विधायक इन मुद्दों पर कुछ नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में सतीश जोशी, देवी दत्त पाठक, नारायण सिंह, सुंदर महरा, विजेंद्र कार्की, कैप्टन मान सिंह कार्की आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed