फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pankhu-Thal road in bad condition, passengers troubled

Pithoragarh News: पांखू-थल सड़क हुई बदहाल, यात्री परेशान

Sun, 01 Mar 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pankhu-Thal road in bad condition, passengers troubled
थल (पिथौरागढ़)। पांखू-थल सड़क बदहाल होने से यात्री परेशान हैं। मार्ग पर मसूरिया के पास सड़क खतरनाक स्थिति में होने से आवागमन काफी जोखिम भरा हो गया है। वहां पर सड़क न सिर्फ संकरी हैं बल्कि डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन दिन पहले एक भारी वाहन इस संकरी जगह की चपेट में आकर फंस गई थी। इससे काफी देर तक यात्रियों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ी। बेड़ीनाग लोनिवि विभाग ने पांखू-थल सड़क पर लाल रिबन से मार्क कर सड़क के खतरनाक होने के संकेत लगाए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह कार्की ने कहा कि पांखू-थल सड़क संकरी है। उन्होंने विभाग से शीघ्र खतरनाक स्थान को दुरुस्त करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में बेड़ीनाग लोनिवि के अवर अभियंता से तीन बार संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed