{"_id":"6599762fb5d8cf8d0b007e36","slug":"panchayat-representatives-passed-censure-motion-against-officials-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-8919-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव
Sat, 06 Jan 2024 09:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Jan 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधि तहसील प्रशासन को सौंपते अधिकारियों के खिलाफ पारित निंदा प्रस्ताव। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। प्रस्तावित नगर पंचायत को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों के नहीं आने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक नगर पंचायत से होने वाले लाभ-हानि की जानकारी नहीं दी जाती है, नगर पंचायत का बोर्ड क्षेत्र में नहीं लगने दिया जाएगा।
प्रस्तावित नगर पंचायत को लेकर शनिवार को जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें वन विभाग के डिप्टी रेंजर और तहसीलदार के अलावा कोई भी अधिकारी नहीं आया। जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि डीएम ने विभागों को इस बैठक में शामिल होकर नगर पंचायत के गठन के बाद होने वाले लाभ-हानि के विषय पर पांच ग्राम पंचायतों की जनता को जागरूक किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अधिकारी नहीं आए।
इसके बाद अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए डीएम से बैठक में नहीं आने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर भविष्य में क्षेत्र और जिला पंचायत की बैठकों में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बैठक में ग्राम प्रधान नवीन राम, कृष्णा सिंह सयाना, सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार राम, कैलाश सिंह सुमत्याल, महेश सिंह सिंह रावत, लोक बहादुर सिंह जंगपांगी आदि थे।