फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panchayat members in building development flexing locks

पंचायत सदस्यों ने विकास भवन में ठोके ताले

Mon, 11 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को पिथौरागढ़ और चंपावत विकास भवन के गेट पर ताले जड़ दिए। पंचायत सदस्यों का आरोप है कि उनको वित्त आयोग की धनराशि से वंचित किया जा रहा है। यदि वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि को पहले की तरह प्रदान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने कहा कि पहले जिला पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और प्रधानों को एक निश्चित अनुपात में विकास कार्यों के लिए वित्त आयोग की धनराशि दी जाती थी लेकिन अब जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलने वाली धनराशि में कटौती कर प्रधानों को देने का आदेश जारी कर दिया गया है। सदस्यों ने विकास भवन के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन और तालाबंदी के समय जमुना लोहिया, लक्ष्मी भट्ट, विमला बृथवाल, गोदावरी देवी, गोविंद लाल, जगदीश कुमार, सचिन सोराड़ी, सीमा खड़ायत, नीमा सौन, कमला देवी, भूपेंद्र थापा, राजेंद्र बोरा, हरीश भंडारी, हेमा नेवलिया, बलवंत महरा, कमलेश कुमार, मनोज नगन्याल, खीमराज जोशी, प्रदीप थापा, मोंटी वल्दिया, डा. महेश ढेक समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed