फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panchayat election notification released, nomination papers will be sold from two places

Pithoragarh News: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो से बिकेंगे नामांकन पत्र

Sat, 28 Jun 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election notification released, nomination papers will be sold from two places
पिथौरागढ़। न्यायालय से रोक हटते ही पंचायत चुनाव की फिर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिथौरागढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। चार विकासखंडों में पहले और अन्य चार में दूसरे चरण में चुनाव कराए जाएंगे। दो से नामांकन पत्र बिकेंगे। संभावित दावेदारों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। इस बार 3,42,065 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

सीमांत जिले के आठ विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। 681 ग्राम पंचायतों में प्रधान, 287 क्षेत्र पंचायत सदस्य जबकि 32 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। जिले के धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और कनालीछीना में पहले चरण यानि 24 जुलाई जबकि विण, मूनाकोट, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में दूसरे चरण यानी 28 जुलाई को चुनाव होंगे।
विज्ञापन

दो से पांच जुलाई तक नामांकन पत्र खरीदे और जमा किए जाएंगे। सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। इस बार जिले के आठों विकासखंडों में 3,42,065 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले से ही संभावित दावेदार चुनाव की तैयारियों में जुटे थे लेकिन इसकी तिथि को लेकर उनमें असमंजस था। अब इसकी तस्वीर साफ होने से दावेदारों ने भी तैयारी तेज कर दी है। नामांकन से पहले की सोशल मीडिया में वह लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आपदाकाल में चुनाव संपन्न कराना चुनौती
सीमांत जिले में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। शुरुआत में ही इसने आफत फैलाना शुरू कर दिया है। सड़कों के बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। आने वाले दिनों में बारिश और तेज होगी। ऐसे में आपदकाल में पंचायत चुनाव को संपन्न कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed