{"_id":"6856ed4b6dac579a390e6fe1","slug":"panchayat-election-notification-issued-heartbeat-of-candidates-increased-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129360-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, तेज हुई दावेदारों की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, तेज हुई दावेदारों की धड़कन
Sat, 21 Jun 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अधिसूचना जारी होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले संभावित दावेदारों की धड़कन भी तेज हो गई है और वे गुणा-भाग में जुट गए हैं। सीमांत जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। चार विकासखंडों में पहले तो अन्य चार में दूसरे चरण में चुनाव कराए जाएंगे। जिले में 3,42,065 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
जिले के आठ विकासखंडों में 681 ग्राम पंचायतों में प्रधान, 287 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 32 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। जिले में पहले चरण में 10 जुलाई को और दूसरे चरण में 15 जुलाई को चुनाव होंगे। 25 जून से नामांकन शुरू होंगे। 29 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जुलाई को नाम वापसी की तिथि तय है जबकि तीन जुलाई को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
अधिसूचना जारी होते ही संभावित दावेदारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले के आठों विकासखंडों में 3,42,065 मतदाता अपने गांव की सरकार चुनेंगे इसमें 1,68,200 महिला जबकि 1,73,865 पुरुष मतदाता शामिल हैं। गांव की सरकार चुनने में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाता निर्णायक होंगे।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पहले चरण में यहां होंगे चुनाव
धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और कनालीछीना
दूसरे चरण में इन ब्लॉकों में होगा चुनाव
विण, मूनाकोट, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट
पिथौरागढ़ के विकासखंडों में मतदाताओं की संख्या
विकासखंड महिला मतदाता पुरुष मतदाता
विण 23,450 23,427
मूनाकोट 19,628 19,605
कनालीछीना 18,446 19,333
डीडीहाट 14,800 15,581
धारचूला 25,473 25,852
मुनस्यारी 18,851 19,645
बेड़ीनाग 19,015 19,858
गंगोलीहाट 28,137 30,564
विकासखंडों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सीट
विकासखंड ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत
विण 85 40 05
मूनाकोट 76 37 04
कनालीछीना 92 33 03
डीडीहाट 71 27 03
धारचूला 62 40 05
मुनस्यारी 94 33 03
बेड़ीनाग 84 37 04
गंगोलीहाट 170 40 05