{"_id":"585ab9324f1c1b6752e39631","slug":"panchaculi-not-control-the-fire-at-the-bottom-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचाचूली की तलहटी पर लगी आग पर नियंत्रण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचाचूली की तलहटी पर लगी आग पर नियंत्रण नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
आग पर नियंत्रण नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में 15 दिनों से लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग अब दूसरे हिस्सों पर भी फैलने लगी है। धुएं के कारण पंचाचूली की चोटियां अदृश्य हो गई हैं, जबकि इस मौसम में पंचाचूली की चोटियां बेहद साफ और सुंदर नजर आती थी। वन विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए और शिकारियों को पकड़ने के लिए टीम भेजने का दावा किया था, लेकिन लगातार बढ़ती जा रही आग से यह साबित हो गया है कि अब तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
पंचाचूली की तलहटी के साथ-साथ अब राजरंभा की तलहटी पर भी आग पहुंच गई है। लोगों ने लगातार बढ़ रही आग पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यदि इस पर जल्दी नियंत्रण नहीं किया गया तो खतरा बढ़ सकता है। हिमालय के पर्यावरण के लिए यह आग खतरनाक साबित होगी।
विज्ञापन
वन रेंजर लवराज सिंह का कहना है कि आग बुझाने के लिए टीम भेजी गई है। पंचाचूली के बेस तक पहुंचने में कुछ दिन लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए विभाग अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रहा है। अब तक इलाके में शिकारियों की मौजूदगी की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन