फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pal pal dil ke pas

पल-पल दिल के पास तुम...

Mon, 29 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Pal pal dil ke pas

विज्ञापन


सहकारिता मेले में रविवार की रात गायक कैलाश कुमार के नाम रही। झूलाघाट के कानड़ी से आए सांस्कृतिक दल और स्वरांजलि नृत्य वाटिका ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
जिले के उभरते हुए गायक कैलाश कुमार ने ‘पल-पल दिल के पास तुम रहती हो’ समेत कई गीत प्रस्तुत किए। स्वरांजलि नृत्य वाटिका के कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इससे पहले मुख्य अतिथि डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला महामंत्री गोपू महर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला, उपाध्यक्ष मनोज सामंत, नगर सांसद प्रतिनिधि गोलू पाठक, सभासद बिजेंद्र महर, अधिवक्ता डब्बू रौतेला, राकेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। विधायक चुफाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिला है। राज्य सहकारिता परिषद के उप सभापति महेंद्र लुंठी समेत तमाम लोग मौजूद थे। संचालन जनार्दन उप्रेती जन्नू दा, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।

विज्ञापन


गायन में अनुष्का, मेघा रहे अव्वल
सहकारी मेले में हुई नृत्य प्रतियोगिता से जूनियर वर्ग में अनुष्का ने पहला, सलौनी ने दूसरा, साहुल राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मेघा उप्रेती पहले, हर्षिता दूसरे, मेघा जोशी तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक प्रियंका बिष्ट, राजेंद्र भट्ट, उमा पांडेय थे। एकल गायन प्रतियोगिता में तनिषा कापड़ी पहले, सुमित पुनेड़ा दूसरे, राहुल राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में हिमांशु कोहली ने पहला, मयंक जोशी ने दूसरा, अपर्णा जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक कैलाश कुमार, सदानंद भट्ट, रेनू कुंवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed