फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pal dynasty fan hospitality foreign guests

पाल राजवंश की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए विदेशी मेहमान

Sat, 26 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sat, 26 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pal dynasty fan hospitality foreign guests
अस्कोट के राजमहल में पाल राजवंश के वारिस रजवार भानुराज के साथ विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

मानवता पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे विदेशी मेहमानों की अस्कोट पाल राजवंश के वर्तमान वारिस रजवार भानुराज पाल ने अस्कोट राजमहल में मेहमाननवाजी की। पाल राजवंश की मेहमाननवाजी से विदेशी मेहमान अभिभूत नजर आए।

विज्ञापन


मुंबई के डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर राहुल हिमांती पांडे के नेतृत्व में पोलैंड निवासी युवती एंजिल किस कोसमाला, यूक्रेन की युवती ड्योनिवो ओलगो, रूस निवासी डार्जनोव एलकेसी, हैती निवासी मैक्स स्टीफन आलीवर फैबलस, लिथूनिया निवासी रोकस जीसीवीसियश, फ्रांस निवासी लियोनिल मार्टिनेज मानवता पर लघु फिल्म बना रहे हैं। यह लोग हल्द्वानी, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में फिल्मांकन कर चुके हैं। शनिवार को यह दल पाल राजाओं की अतीत की राजधानी अस्कोट पहुंचा। जहां पाल राजवंश के वर्तमान वारिस रजवार भानुराज पाल ने दल का स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने विदेशी मेहमानों को पाल राजाओं के शासनकाल के बारे में जानकारी दी। शनिवार को दल ने अस्कोट में विभिन्न दृश्य फिल्माए। राजमहल को भी कैमरे में कैद किया। शनिवार को इन लोगों ने राजमहल में रात्रि विश्राम किया। दल ने पाल राजवंश के वारिस रजवार भानुराज पाल की मेहमाननवाजी की तारीफ की। दल का यहां से धारचूला, मुनस्यारी जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed