{"_id":"64e8e9986b6c15bccb02ed56","slug":"painting-in-diet-didihat-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3653-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चित्रकला में हेमा और मोनिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चित्रकला में हेमा और मोनिका अव्वल
Fri, 25 Aug 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट डायट में चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट में जिला स्तरीय चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें हेमा भट्ट और मोनिका उप्रेती ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डाइट के प्राचार्य एचआर कोहली ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर प्रतियोगात्मक भाव पैदा करना है। लघु चित्रकला में हेमा भट्ट, लोक चित्रकला में मोनिका उप्रेती, पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांका शाही, मुखौटा प्रतियोगिता में प्रदीप कोहली ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में नित्यानंद पाठक, उमेश चंद्र पुनेठा, जेबी मिश्र, आरके साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर मखौलिया ने सभी का आभार प्रकट किया।
महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति का जन्मदिन मनाया
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। महर्षि विद्या मंदिर कालीविनायक में महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश वर्मा का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उनके दीर्घ जीवन की कामना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश पंत, मोहन जोशी, बबीता भंडारी, जया पाटनी आदि मौजूद रहे।