{"_id":"5c041228bdec22415f3d9a61","slug":"paalika-ne-svachchhata-ko-tavajjo-dene-ka-phaisala-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने स्वच्छता को तवज्जो देने का फैसला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने स्वच्छता को तवज्जो देने का फैसला किया
ब्यूरो् /अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)।
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में शपथ ग्रहण करतीं पालिकाध्यक्ष और सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बोर्ड बैठक में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इससे पहले हुए समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने शपथ दिलाई। उपजिलाधिकारी ने पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, सभासद प्रेमा गर्ब्याल, लीला कुंवर, बेला शर्मा को शपथ दिलाई।
सभासद प्रेमावती देवी, जानकी देवी, विरेंद्र सिंह, मनीष सिंह देरी से पहुंचे। इनको पालिकाध्यक्ष के कक्ष में पालिकाध्यक्ष और एसडीएम ने शपथ दिलाई। विजेंद्र खनाल के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, रुकुम बिष्ट, भूपेंद्र थापा ने विचार रखे।
पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने जनता का आभार जताया। कार्यक्रम में रिटायर्ड आईजी हेम चंद्र खर्कवाल, रधी नबियाल, लीला बंग्याल, लक्ष्मी परमार, देवी दत्त उपाध्याय समेत तमाम लोग मौजूद थे।