{"_id":"5a5e2e424f1c1b84268b4c25","slug":"overloading-of-trucks-in-the-hills-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर ट्रकों में फिर होने लगी ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर ट्रकों में फिर होने लगी ओवरलोडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की सड़कों पर धड़ल्ले से आ रहे 12 टायर वाले ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी क्षेत्र में ट्रकों में अधिकतम 90 क्विंटल सामन ढोने का नियम है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है। मंगलवार को कई 12 टायरा ट्रक पिथौरागढ़ आरएफसी का राशन लेकर पहुंचे थे। राशन उतारकर वापस भी चले गए, लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं था, जबकि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक कई पुलिस स्टेशन और परिवहन महकमे के कार्यालय हैं।
विज्ञापन
ट्रकों में अधिक भार ढोने एवं इससे सड़क और पुलों को हो रहे नुकसान को लेकर अधिवक्ता सुंदर सिंह मेहरा की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए नवंबर 2017 में हाइकोर्ट ने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। इस आदेश का कुछ दिनों तो पालन होते दिखा, लेकिन एक बार फिर 200 क्विंटल राशन लेकर 12 टायरा ट्रक पिथौरागढ़ आने लगे हैं। पिथौरागढ़ में सस्ते-गल्ले का राशन लेकर 12 टायरा ट्रक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
एक फरवरी 2017 को गणाईगंगोली के नियोलियासेरा में मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। हादसे के समय पुल से दो लोडेड ट्रक गुजर रहे थे। इस हादसे में पुल पर बैठे दो युवकों की जान चली गई थी। हादसे को ओवरलोडिंग से जोड़कर देखा गया। इसके बाद कुछ दिनों हो-हल्ला होेने पर फिर मामला रफा-दफा कर दिया गया है और स्थिति फिर पहले जैसी होने लगी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद 12 टायरा ट्रकों का संचालन कतई नहीं होने दिया गया। कई ट्रकों के चालान भी किए गए। 12 टायरा ट्रकों का संचालन फिर से हो रहा है तो इसे देखा जाएगा। संचालन होते पाए जाने पर 12 टायरा ट्रकों को सीज कर दिया जाएगा। -नवीन सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़।