{"_id":"6ae7793c8b0a0da2390cbd5b","slug":"over-200-villages-in-champawat-are-tb-free-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146358-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंपावत के 200 से अधिक गांव टीबी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंपावत के 200 से अधिक गांव टीबी मुक्त
Sun, 01 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के 313 गांवों में से 200 से अधिक गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 70 हजार लोगों की जांच पूरी हो चुकी है। डीएम मनीष कुमार ने शेष गांवों में भी स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और जनसहभागिता के साथ अभियान को प्रभावी बनाने को कहा।
डीएम ने प्रत्येक टीबी मरीज तक नियमित उपचार और पोषण सहयोग पहुंचाने के साथ लोगों को जांच के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन उपलब्ध होने से संदिग्ध मरीजों की जांच में तेजी आई है। यहां प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एमओ-डीटीसी डॉ. गुरुशरण, डॉ. तनुजा पंत, डॉ. भावना केटवाल, डीपीसी प्रियंका पंत आदि मौजूद थे।