फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to the suspension of the trade union's city president

व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष के निलंबन का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the suspension of the trade union's city president
पिथौरागढ़ व्यापार संघ ने नगर अध्यक्ष शमशेर महर के निलंबन का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार संघ के प्रधान संरक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को मानने से इनकार करते हुए कहा है कि शमशेर महर ही आगामी चुनावों तक अध्यक्ष बने रहेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नगर अध्यक्ष शमशेर महर पर संगठन और वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने उनकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी थी। प्रांतीय अध्यक्ष की ओर से नगर अध्यक्ष को निष्कासित करने से नगर कार्यकारिणी ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापार संघ के प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की आपात बैठक की गई।
विज्ञापन

इसमें प्रधान संरक्षक ने कहा कि जिला स्तर पर पदाधिकारी मनोनीत करने के लिए कार्यकारिणी या संरक्षक मंडल से राय तक नहीं ली जाती है। इसके लिए 2014 और 2017 में भी विरोध किया गया था। इसके बावजूद चुनाव नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल प्रांत के इस फैसले को नकारता है। नगर अध्यक्ष शमशेर महर व्यापार मंडल पिथौरागढ़ के आजीवन सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही आगामी चुनावों तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। कहा कि मई से सदस्यता अभियान शुरू कर चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में महामंत्री संतोष सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष आशीष सौन, दिनेश कापड़ी, मनीष चौधरी, कैलाश वर्मा, खुर्शीद अहमद, शमशेर महर, अनिल वर्मा, दिलीप वल्दिया, संरक्षक जगदीश पुनेड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed