फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to getting the maintenance of drinking water and sewerage done by an outside agency

Pithoragarh News: पेयजल और सीवरेज का रखरखाव बाहरी एजेंसी से कराने का विरोध

Wed, 24 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Opposition to getting the maintenance of drinking water and sewerage done by an outside agency
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते जल निगम और जल संस्थान कर्मी। संवाद
पिथौरागढ़। पेयजल और सीवरेज योजना के निर्माण, रखरखाव का कार्य बाहरी एजेंसी से कराए जाने को लेकर जल निगम और जल संस्थान कर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जल निगम, जल संस्थान कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने जिले भर में सुबह 10 से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले भर में एसडीएम, तहसीलदार, डीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जनपद संयोजक अविनाश कुमार चंद, पीयूष डिमरी, जेएस गुंज्याल, राजीव सैनी, कवींद्र विष्ट, भूपेंद्र सिंह, सतीश भट्ट, चंद्र मोहन ओझा, ममता पांडेय, सुनीता पंत, गीतांजली मनराल, भावना भट्ट मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed